Aadhaar Card Photo Change:- अगर आप अपने आधार कार्ड की फोटो को बदलवाना चाहते हैं तो ऐसा अब आप बहुत ही आसानी के साथ कर सकते हैं। दरअसल जिन लोगों की आधार कार्ड की फोटो पुरानी हो जाती है तो इसे बदलना जरूरी होता है।इस तरह से हम आपको बता दें कि यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ से आधार कार्ड की फोटो को अब आप ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर या फिर ऑफलाइन तरीके के जरिए से बदल सकते हैं। परंतु इसके लिए आपको पूरा और सही तरीका पता होना चाहिए क्योंकि इसके बाद ही आप आसानी से यह कार्य कर सकते हैं।
E-Shram Card Payment : ई-श्रम कार्ड धारकों को खाते में मिलेंगे ₹5000 महीना यहां चेक करें जानिए खबर!
यदि आपको आधार कार्ड फोटो चेंज करवाना है तो ऐसे में आपको हमारा आज का यह लेख पढ़ने चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप किस तरह से आधार कार्ड में अपने फोटो को कुछ ही चरणों के माध्यम से बदल सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में पूरी जानकारी बताते हैं ताकि आपको आधार कार्ड के फोटो को बदलवाने में कोई कठिनाई ना हो।
आधार कार्ड फोटो चेंज
जिन लोगों के आधार कार्ड में इनकी पुरानी फोटो है तो इन्हें चाहिए कि वे इसे बदलवा लें। इस तरह से हम आपको बता दें कि इसके लिए आपको ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही सुविधाएं प्रदान की गई हैं।
दरअसल हर भारतीय नागरिक की पहचान को प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड काफी ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि इसमें व्यक्ति का नाम, घर का पता, जन्म की तारीख और लिंग के अलावा बायोमेट्रिक विवरण दर्ज होता है।
इस प्रकार से सरकारी योजनाओं से लाभ लेने के लिए या बैंकिंग सेवाओं के लिए या किसी और अन्य पहचान से संबंधित जुड़े हुए कार्य को करने के लिए आधार कार्ड जरूरी होता है। तो इसलिए आपको अपने आधार कार्ड के फोटो को नियमित रूप से समय-समय पर बदलवा लेना चाहिए।
Photo Change in Aadhaar Card 2025 Overview
| प्राधिकरण का नाम | भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण |
| लेख का नाम | आधार कार्ड फोटो चेंज |
| आधार कार्ड की शुरुआत | 29 सितंबर 2010 |
| पात्रता | सभी भारतीय नागरिक |
| प्रोसेसिंग समय | 30 से 90 दिन तक |
| आवेदन शुल्क | 100/- रूपए |
| वैधता | जीवन भर |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://uidai.gov.in |
आधार कार्ड फोटो चेंज करने के लिए आवेदन शुल्क
अगर आपको अपना आधार कार्ड का फोटो बदलवाना है तो इसके लिए आपको शुल्क का भुगतान भी करना होता है। आपके यहां जानकारी के लिए बता दें कि इसके लिए आपको आवेदन फीस के तौर पर 100 रूपए चुकाने होते हैं। फिर आप चाहे अपना आधार कार्ड का फोटो ऑनलाइन बदलवाएं या फिर ऑफलाइन आपको यह शुल्क जमा करना अनिवार्य है।
आधार कार्ड की फोटो ऑनलाइन कैसे बदलें?
अपने आधार कार्ड फोटो को चेंज करवाने हेतु आपको ऑनलाइन जो प्रक्रिया अपनानी होगी इसका विवरण हमने निम्नलिखित दिया है:-
- सर्वप्रथम आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट के होम पेज पर चले जाना है।
- अब यहां पर आपको होम पेज पर बुक अप्वाइंटमेंट वाला विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
- आगे फिर आपको अपना चालू मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से लॉगिन करना है।
- आगे आपको अपडेट आधार बायोमेट्रिक्स वाले विकल्प का चयन कर लेना है।
- यहां पर अब आपको अपना राज्य, जिला और इसके साथ में समीप के आधार केंद्र सेवा को चुन लेना है।
- इस तरह से आपको समय और तिथि का चयन करके अपनी अपॉइंटमेंट को बुक करना है।
- आगे आपको शुल्क के 100 रूपए का भुगतान करके रसीद का प्रिंट निकाल लेना है।
- अब जो आपने समय चुना है आपको उसी समय पर आधार सेवा केंद्र जाना है और अपनी नई फोटो को क्लिक करवा लेना है।
FAQs
आधार कार्ड फोटो चेंज करवाना क्यों आवश्यक है?
क्योंकि इससे आपकी मौजूदा समय की तस्वीर अपडेट रहती है।
मैं अपने आधार कार्ड का फोटो कैसे चेंज कर सकता हूं?
आधार कार्ड की फोटो को यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन या फिर आधार सेवा केंद्र जाकर ऑफलाइन तरीके से बदल सकते हैं।
आधार कार्ड की फोटो को बदलवाने के लिए आवेदन शुल्क?
इसके लिए आपको 100 रूपए का शुल्क जमा करना जरूरी है।