Labour Card Apply Online 2025 :- बिहार में काफी बड़ी संख्या में मजदूर वर्ग के नागरिक रहते हैं। तो इन सबको बेहतर जीवन देने के उद्देश्य से लेबर कार्ड योजना को शुरू किया गया है। योजना से उन सब मजदूरों को लाभ दिया जाता है जो असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं।तो ऐसे में जो भी बिहार के रहने वाले श्रमिक नागरिक हैं इन सबको इस योजना से फायदा लेने के लिए लेबर कार्ड बनवाना होता है। इस प्रकार से लेबर कार्ड अब ऑनलाइन बनवाया जा सकता है और आपको कहीं पर भी धक्के खाने की आवश्यकता नहीं होती है।
अगर आप बिहार के एक संगठित क्षेत्र में काम करने वाले व्यक्ति हैं तो हमारा आज का यह आर्टिकल आपको जरूर पढ़ना चाहिए। आज हम आपको इस लेख में यह जानकारी देंगे कि लेबर कार्ड बनवाने हेतु आपको कौन सा तरीका अपनाना पड़ेगा। इसके अलावा आपको हम यह भी बताएंगे कि इस योजना का उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन पत्र जमा करने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है।
लेबर कार्ड योजना 2025
लेबर कार्ड योजना को बिहार राज्य सरकार के द्वारा शुरू किया गया है। इस योजना के जरिए से राज्य सरकार उन सभी मजदूरों को सहायता कर रही है जो असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे हैं। यहां आपको हम जानकारी के लिए बता दें कि योजना को शुरू करने के पीछे राज्य सरकार का मकसद गरीब श्रमिकों को बेहतर जीवन प्रदान करना है।
तो इस तरह से बिहार के जो भी निवासी अपना सामाजिक या आर्थिक विकास चाहते हैं तो इन्हें अपना लेबर कार्ड बनवाना पड़ता है। यहां आपको हम यह भी जानकारी के लिए बताना चाहते हैं कि लेबर कार्ड बनवाने के बाद आपको एक नहीं बल्कि कई प्रकार के फायदे बिहार सरकार से मिलते हैं।
बताते चलें कि अगर आप बिहार लेबर कार्ड को बनवा लेते हैं तो आपको शिक्षा सहायता, स्वास्थ्य बीमा सहायता, सरकारी योजनाओं का लाभ, मातृत्व फायदे इत्यादि मिलते हैं। पर यह मजदूर कार्ड केवल पात्रता रखने वाले नागरिकों का ही बनता है।
Labour Card Online Apply 2025 Overview
| विभाग का नाम | श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार |
| योजना का नाम | बिहार लेबर कार्ड योजना |
| लेख का नाम | बिहार लेबर कार्ड अप्लाई ऑनलाइन |
| लाभ | स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, मातृत्व सहायता, शिक्षा सहायता आदि |
| लाभार्थी | बिहार राज्य के पात्र नागरिक |
| आयु | 18 साल से लेकर 60 साल |
| राज्य | बिहार |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| श्रेणी | सरकारी योजना |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://bocwscheme.bihar.gov.in/ |
Labour Card Apply Online 2025 के फायदे
बिहार लेबर कार्ड योजना के अंतर्गत जो फायदे लाभार्थियों को मिलते हैं इन सबका विवरण हमने नीचे विस्तृत रूप से बताया है:-
- बिहार के जो श्रमिक अपना लेबर कार्ड बनवा लेते हैं तो इन्हें इनकी बच्चों की शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप और दूसरे शैक्षिक लाभ मिलते हैं।
- आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से बिल्कुल मुफ्त में चिकित्सा सुविधा लेबर कार्ड धारक को मिलती है।
- यदि किसी श्रमिक के घर में कोई गर्भवती महिला है तो ऐसे में सरकार द्वारा वित्तीय मदद मिलती है।
- लेबर कार्ड जिनके पास होता है इन श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र पूरी करने के बाद मासिक पेंशन का फायदा भी मिलता है।
- अपनी कन्याओं की शादी करने के लिए लेबर कार्ड धारक व्यक्ति बिहार राज्य सरकार से वित्तीय मदद ले सकते हैं।
लेबर कार्ड योजना के लिए पात्रता मानदंड
अगर आप लेबर कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन देने के इच्छुक हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा:-
- लेबर कार्ड को बनवाने हेतु मजदूर व्यक्ति की आयु 18 साल से लेकर 60 साल तक के बीच में हो।
- सिर्फ वही लोग अपना लेबर कार्ड बनवाने हेतु पंजीकरण कर सकते हैं जो असंगठित क्षेत्र में मजदूरी का काम करते हैं।
- लेबर कार्ड के लिए आवश्यक है कि मजदूर बिहार राज्य का स्थानीय निवासी हो।
- योजना का फायदा लेने के लिए वे सब श्रमिक पात्र माने गए हैं जो काफी ज्यादा गरीब हैं।
लेबर कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
लेबर कार्ड योजना योजना के तहत जो भी बिहार के मजदूर व्यक्ति अपना आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जैसे कि:-
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता पासबुक विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
लेबर कार्ड योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
अगर आप बिहार में रहने वाले एक श्रमिक व्यक्ति हैं और आप लेबर कार्ड योजना के लिए आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को दोहराना होगा:-
- सबसे शुरुआत में आपको बिहार लेबर कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको मुख्य पृष्ठ पर जाकर लेबर पंजीकरण वाला विकल्प दबाना है।
- इसके तुरंत बाद आपके सामने बिहार लेबर कार्ड आवेदन पत्र खुलेगा जिसे आपको सही प्रकार से भरना है।
- लेबर कार्ड फॉर्म को पूरा भरने के बाद फिर आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
- आगे आपको अपने लेबर कार्ड के आवेदन पत्र को जमा करने के लिए सबमिट वाला बटन क्लिक कर देना है।
- अब आपको आखिर में एक आवेदन संख्या मिलेगी आपको इसे सुरक्षित रखना है क्योंकि बाद में इसकी आवश्यकता आपको पड़ेगी।
FAQs
लेबर कार्ड योजना को कहां पर शुरू किया गया है?
यह योजना बिहार राज्य में श्रमिक नागरिकों के लिए शुरू की गई है।
लेबर कार्ड बनवाने के लिए कितनी आयु होनी चाहिए?
लेबर कार्ड को बनवाने के लिए मजदूर व्यक्ति की उम्र 18 साल से 60 साल तक होनी आवश्यक है।
बिहार राज्य सरकार ने लेबर कार्ड योजना को किस उद्देश्य से शुरू किया है?
बिहार राज्य सरकार ने लेबर कार्ड योजना को इस उद्देश्य से शुरू किया है ताकि असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को बेहतर जीवन देने के लिए मदद की जाए।